एचसीएल टेक को दी बधाई, 10वीं वर्षगांठ पर पहुंचे सीएम योगी

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। लखनऊ में एचसीएल टेक के 10वे वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। उन्होंने एचसीएल टेक लखनऊ की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया। साथ ही इमर्जिंग टेक स्किलिंग सेंटर का लोकार्पण भी किया।


इस अवसर पर एचसीएल फाउंडेशन की विभिन्न पहलों से जुड़े लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एचसीएल टेक ने उत्तर प्रदेश में केवल अपने व्यवसाय का विस्तार ही नहीं किया, बल्कि ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।