जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भाजपा नेताओं के एक नहीं तीन-तीन लोगों की हत्या मामले से हड़कंप मच गया है। बता दें कि बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान शनिवार रात 12 बजे यह हादसा हुआ। भाजपा नेता के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार जिम के अंदर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। चश्मदीदों की मानें तो भाजपा नेता के चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह बुरी तरह से भड़क गया। पहले आपस में कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ भाजपा नेता के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

जानकारी के अनुसार खुर्जा में आरजेएस नामक फिटनेस जिम का है। इस मामले में मुख्य आरोपी जीतू सैनी पूर्व बसपा नगर अध्यक्ष रह चुका है। इस घटना में में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप सैनी की जान गई है। मनीष वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटा थाई था। जबकि, आकाश उनका भतीजा और अमरदीप चाचा का लड़का था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। इसी वजह से भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के बाजारों को बंद करा दिया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। 10 थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर रही है। ताकि किसी तरह से मामला शांत कराया जा सके।





