ट्रक से जा रही थी 35 लाख की शराब, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ी

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 237 पेटी हरियाणा मार्का शराब से भरा एक ट्रक बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। इस बाबत डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन ने जानकारी दी है। 

अवैध शराब की 237 पेटी के साथ खड़ा यह शक्स राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला लाखाराम है। यह शातिर तस्कर हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब ले जाकर मणिपुर में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि लाखाराम ने पुलिस और आरटीओ की आंखों में धूल झोंकने के लिए बकायदा फर्जी बिल्टी और स्पेयर पार्ट्स के बिल तैयार किए थे। स्पेयर पार्ट्स पीछे 237 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब छुपा रखी थी, जिसे पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद कर ली है। बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
बाइट : प्रवीन रंजन सिंह,  डीसीपी ग्रेटर नोएडा