जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। यूपी के जनपद बिजनौर से बड़ी खबर आ रही है। जनपद बिजनौर के जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गय है। जानकारी के अनुसार कोतवाली ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव शुभम मलिक ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि प्रभारी डीपीआरओ उनसे मनपसंद का ग्राम पंचायत आवंटित करने और विभागीय जांच खत्म करने के एवज में 50 हजार रुपये की पहली किस्त पर बात बन गई है।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही सचिव ने डीपीआरओ के कक्ष में 20 हजार रुपये दिए तभी बाहर मौजूद विजिलेंस की टीम ने तुरंत अंदर घुसकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने शामिल अधिकारियों ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। इसके बाद करीब तीन घंटे तक कार्यालय के अंदर कागजी कार्रवाई होती रही। बता दें कि रिजवान अहमद पहले एडीपीआरओ पद पर तैनात थे। फिलहाल, वह प्रभारी डीपीआरओ के पद पर तैनात हैं। बुधवार की शाम करीब पांच बजे विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ बरेली लेकर गई जहां भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया गया। इस कार्रवाई के बाद विकास भवन ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में हड़कंप मचा हुआ है।






