जन प्रवाद, ब्यूरो।
पटना। बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। बिहार राज्य की कमान सौंपते ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। सबसे पहले यानी घोषणा से पूर्व ही उन्हें उपेन्द्र कुशवाल ने एक्स पर बधाई दी। बताया जा रहा है कि विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।

बता दें कि नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम का कार्यभार संभाल रहे थे। साथ ही उनके पास ग्रह मंत्रालय के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। अब सीएम बनने के साथ ही वे बिहार के सम्राट बन गए हैं। कल सुबह सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।




