मत्स्य पालन के लिए नीलामी कल, 10 वर्षों के लिए होगा तालाबों का आवंटन

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
गौतमबुद्ध नगर। उप जिलाधिकारी सदर गौतमबुद्धनगर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि तहसील सदर के अंतर्गत मत्स्य पालन के लिए तालाब, पोखर, मीनाशय एवं जलमग्न भूमि के 10 वर्षीय आवंटन के लिए पूर्व में 21 दिसंबर 2025 एवं 21 जनवरी 2026 को नीलामी की तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथियों पर बोलीदाता उपस्थित नहीं होने के कारण नीलामी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी थी।


उन्होंने बताया कि उक्त के दृष्टिगत राजस्व संहिता नियमावली, 2016 तथा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशों के अंतर्गत तहसील सदर के ग्राम शंकरपुर, चन्द्रावल, साल्हेपुर, चांगौली, राजपुर कला, जमालपुर, चीती एवं नगला चीती में मत्स्य पालन हेतु तालाब, पोखर, मीनाशय एवं जलमग्न भूमि के 10 वर्षीय आवंटन के लिए 27 अक्टूबर 2026 को प्रात: 11:00 बजे तहसील सदर, गौतमबुद्धनगर के सभागार में नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।


नीलामी में प्रतिभाग करने के इच्छुक पात्र व्यक्तियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खतौनी तथा आधार कार्ड की छायाप्रति सहित उपस्थित होना होगा। आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।