जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। मशहूर गायक आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। दुनियाभर के संगीत प्रेमी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ को लेकर चिंता जताई है और उनके जल्ीद स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्होंने लिखा कि आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। 
पीएम मोदी ने कहा कि आशा जी के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया कि छाती में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले सूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय भोसले को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें फेफड़ों की समस्या थी। जैसे ही उनके बीमार होने और भर्ती होने की जानकारी मिली संगीत की दुनिया के सभी बादशाह चिंतित हैं। बहुत से लोग तो उन्हें देखने के लिए मुंबई अस्पताल में भी पहुंचे।
गौरतलब है कि आशा भोसले की स्थिति के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सात दशकों तक संगीत की दुनिया में राज करने वाली आशा जी के जल्द स्वस्थ होने की देशभर कामना कर रहा है।
स्वर कोकिला आशा भोसले अस्पताल में भर्ती
12-Apr-2026





