गर्भवती महिलाओं को बांटी गई पोषण किट

जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा, (कपिल चावला)
अमरोहा के गजरौला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और गर्भवती महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान विधायक राजीव तरारा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

गजरौला क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में अमरोहा डीपीओ की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गईं। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने भी महिलाओं को पोषण किट प्रदान की। किट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।

विधायक राजीव तरारा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस सुविधा समेत कई कदम उठाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।