गांव से ग्लोबल तक का लक्ष्य, सेवा संकल्प कार्यक्रम में पहुंची योगी

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम को संबोधित किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन ‘गांव से ग्लोबल’ तक भारत की विकास यात्रा और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प है। उनके नेतृत्व में युवा शक्ति, नारी सुरक्षा, किसान कल्याण और रोजगार के अवसरों को नई गति मिली है। सीएम योगी ने  उत्तर प्रदेश की जनता-जनार्दन की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन एवं प्रदेशवासियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।