ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भीषण सड़क हादसा हो गया। ढक्का मोड़ पर ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। ट्रक और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों को इलाज चल रहा है। दुर्घटना की खबर लगते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

एक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यह घटना सैद नगली क्षेत्र के हसनपुर मार्ग ढक्का मोड की है। फिलहाल पुलिस ट्रक और ट्रैक्टर को मार्ग से हटाने का प्रयास कर रही है। इस दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।