जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। अमरोहा जनपद की पुलिस लाइन से नारी शक्ति के सम्मान में विशाल रैली निकाली गई। रैली को भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में करीब 6 हजार छात्राओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। 
अमरोहा की पुलिस लाइन में नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित विशाल रैली में हजारों छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को नारी सम्मान, महिला सशक्तीकरण तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में हसनपुर विधायक सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दिए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव को सत्ता में वापसी के सपने देखना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी का माहौल था, जिसे प्रदेश की जनता देख चुकी है। सांसद ने अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी बयान दिए।

नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित इस रैली में पुलिस प्रशासन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अमरोहा जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की मौजूदगी में रैली को रवाना किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।





