जनप्रवाद ब्यूरो: जापान के इचिकावा सिटी जू के एक बंदर पंच का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पंच को दूसरे बंदर अपनाने से मना कर देते है तो वह छोटे से ओरांगुटान के खिलौने को सीने से लगाए रहता है। यह वीडियो एक पाकिस्तानी विजिटर एजाज द्वारा शेयर किया गया है जिससे कुछ ही समय में मिलियन्स में व्यूज मिल गए है। पंच की इमोशनल वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।
पाकिस्तानी विजिटर द्वारा शेयर की गई है वीडियो
पंच की वीडियो एक पाकिस्तानी विजिटर ऐजाज द्वारा शेयर की गई है। वीडियो को कुछ ही समय में मिलियन में व्यूज मिल रहे है। लोग पंच की वीडियो पर अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे है कि मां की कमी हमेशा खलती है वहीं कुछ यूजर्स वीडियो को इमोशनल बता रहे है। आपको बता दें कि पंच से पहले एक पेंगुइन की वीडियो भी वायरल हुई थी जिसमें एक पेंगुइन अपने समूह को छोड़कर पहाड़ों की तरफ चल देता है। विशेषज्ञों के अनुसार पेंगुइन अपने समूह में ही रहते है। इस पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी। यूजर्स ने लिखा कि स्वयं की तलाश सबसे जरुरी है वहीं कुछ ने लिखा कि सफल होने के लिए अपना कम्फर्ट छोड़ना बहुत जरुरी है।
क्या है पंच की कहानी
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जापान की इचिकावा सिटी के एक चिड़ियाघर में पिछले साल पैदा हुए बंदर ‘पंच’ को उसकी मां ने तुरंत छोड़ दिया। बाद में जू के लोगों ने उसे बड़ा किया। पंच को एक सॉफ्ट टाय दिया जिससे वह खेल सके। रिपोर्टों के अनुसार, थोड़ा बड़ा होने पर पंच ने अपनी मां और दूसरे बंदरों से घुलने-मिलने की कोशिश की तो बाकी बंदरों ने उसे भगा दिया। इससे जुड़े वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं।





