जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: गोवा के वागेटर बीच पर एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया। एक टूरिस्ट की लग्जरी SUV Fortuner कार समुद्र में डूबते-डूबते बची। दरअसल, गुजरात के रहने वाले एक टूरिस्ट गोवा घूमने गए। वह अंजुना-वागेटर इलाके के एक होटल में ठहरे हुए थे। कार मालिक एक पार्टी से लौटने के बाद होटल आए और अपनी कार की चाबियां होटल के एक केयरटेकर को सौंप दीं और स्टाफ मेंबर को कार की प्रोफेशनल धुलाई के लिए पैसे भी दिए और इस सेवा के लिए उसे टिप भी दी थी।
केयरटेकर कार को वॉशिंग सेंटर ले जाने के बजाय सीधे बीच पर ले गया और बाल्टी और मग लेकर उसे धोने लगा तभी समुद्र में एक लहर आई और कार को बहाकर ले गई। आखिर में JCB बुलानी पड़ी, तब जाकर कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली और स्टाफ को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार काली रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिक,जो गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह अंजुना-वागेटर इलाके के एक होटल में ठहरे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, मालिक एक पार्टी से लौटने के बाद होटल आए और अपनी कार की चाबियां होटल के एक केयरटेकर को सौंप दीं। बताया जाता है कि उन्होंने स्टाफ मेंबर को कार की प्रोफेशनल धुलाई के लिए पैसे दिए थे और इस सेवा के लिए उसे टिप भी दी थी।
होटल का स्टाफ गाड़ी को किसी रेगुलर वॉशिंग सेंटर पर ले जाने के बजाय सीधे सुबह 5:30 से 6:00 के बीच वागेटर बीच की रेत पर ले गया। हाथ में सिर्फ एक बाल्टी और मग लेकर स्टाफ मेंबर ने गाड़ी को साफ करने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल करने का सोचा था। स्थिति तब गंभीर हो गई जब स्टाफ मेंबर गाड़ी को पानी की ओर और आगे ले गया, उसे आने वाले ऊंचे ज्वार का अंदाजा नहीं था। कुछ ही देर में गीली रेत में फंस गई। जैसे-जैसे ज्वार बढ़ा, पानी का स्तर ऊपर उठता गया, और आखिरकार गाड़ी के दरवाजों के हैंडल तक पहुंच गया। फॉर्च्यूनर को बाद में जेसीबी की मदद से निकाला गया।
गोवा पुलिस ने तब से गुजरात में रजिस्टर्ड इस गाड़ी को अपनी हिरासत में ले लिया है, जो फिलहाल अंजुना पुलिस स्टेशन में खड़ी है। इस घटना के लिए ज़िम्मेदार होटल स्टाफ मेंबर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्थानीय अधिकारी लगातार टूरिस्टों और स्टाफ को गोवा के बीचों पर गाड़ियां न चलाने की चेतावनी दे रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।





