जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में अब तक का सबसे बड़ा रहस्य खोज निकाला है। शोधकर्ताओं ने अंतरिक्ष में गहरी और लंबी सुरंग की खोज की है। इस गुप्त सुरंग का नेटवर्क अभी तक रहस्य था। नए शोध में स्पेस की इन गुफाओं के जाल का रहस्य बाहर आ चुका है।
रोचक विषय है अंतरिक्ष
अंतरिक्ष सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी रोचक विषय रहा है। इस क्षेत्र में वैज्ञानिक कई सालों से अध्ययन कर रहे हैं। यहां के बारे में वैज्ञानिक रोज नई-नई खोज करते हैं। अब वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में सुरंगों का नेटवर्क खोज निकाला है। नए शोध से पता चला है कि हमारी पृथ्वी गर्म और कम घने इलाके में स्थित है। इसके अलावा अंतरिक्ष में एक लंबी और गहरी सुरंग भी है। यह हमे दूर के तारों से जोड़ती है। कई सालों की मैपिंग के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि हमारे सौरमंडल से दूर कम गर्म और घनत्व वाला प्लाज्मा का रास्ता फैला हुआ है। मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने एरोसिटा नाम के डिवाइस से मिले डाटा का इस्तेमाल करते हुए इस सुरंग की पुष्टी की है।
लंबे समय की रिसर्च के बाद कामयाबी
लंबे समय की रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि हमारा सौरमंडल एक खास जगह पर है। जिसे लोकल यानी स्थानीय हॉट बबल कहते हैं। यह जगह आकार में 300 प्रकाश वर्ष जितनी बड़ी है जो सुपरनोवा से बनी है। बता दें कि सुपरनोवा, बहुत बड़े तारों के विस्फोट को कहते हैं। इन विस्फोटों ने आसपास की गैस को इतना गर्म कर दिया है कि वहां घनत्व कम हो गया। साथ ही तापमान बढ़ गया। इससे खाली जगह का निर्माण हुआ। अध्ययन के मुख्य लेखक डॉ.एलएल साला का कहना है कि हॉट बबल के इस क्षेत्र में तापमान ऊपर और निचले हिस्सों में अलग है।
एरोसिटा डिवाइस डाटा का किया प्रयोग
शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने बेहद खास चीज खोजी है। यह चैनल या सुरंग सेंटॉरस नाम के तारामंडल की तरफ जाती है। वहीं इस सुरंग से जुड़ हुआ दूसरा रास्ता केनिस मेजर नाम के तारामंडल की तरफ जाती हुई दिखीई देती है। ये खोज बताती है कि ये सुरंगें तारों के बनने वाली जगहें और गर्म गैस वाले इलाकों को आपस में जोड़ने का नेटवर्क हो सकती हैं। शोधकर्ताओं ने इस खोज को पूरा करने के लिए एरोसिटा नामक डिवाइस का डाटा इस्तेमाल किया। इस डेटा से वैज्ञानिकों ने स्थानीय गर्म बुलबुले का एक 3 डी मैप तैयार किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि इस बुलबुले के तापमान में बदलाव दिखाई दे रहा है। सेंटॉरस की ओर जा रही अंतरतारकीय सुरंग में बदलाव हो रहा है। यानी इसका रास्ता कभी बड़ा तो कभी छोटा हो जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस बदलाव का मूल कारण गर्म हवाएं हैं। अध्ययनकर्ताओं ने अनुमान जताया है कि शायद यह सुरंग नए तारों से निकली हवाओं से बनी है। बता दें कि अंतरिक्ष अंतरिक्ष में मौजूद गर्म और कम घनत्व वाले रास्तों के बारे में सोचना नया काम नहीं है। दशकों पहले वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया था कि, हमारे आसपास के अंतरिक्ष में एक-दूसरे से जुड़ी हुई खाली गुफाओं का जाल हो सकता है। उस समय उनके पास इस बात को साबित करने के लिए कोई खास डाटा मौजूद नहीं था। अब मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने एरोसिटा नाम के डिवाइस से मिले डाटा का इस्तेमाल करते हुए इस सुरंग की पुष्टी की है।