इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 05 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म आज के दिन 1888 में हुआ था। उनके सम्मान 1962 से पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 05 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1666 : इंग्लैंड के लंदन में लगी भीषण आग में 13 हजार 200 से अधिक घर जलकर खाक हो गए थे।
2-
1839 : चीन और ब्रिटेन के बीच प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई थी।
3-
1872 : तमिल भाषा के प्रसिद्ध विद्वान और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का जन्म हुआ था।
4-
1887 : इंग्लैंड के रॉयल एक्सेटर थिएटर में आग लगने से 186 लोगों की जान चली गई थी।
5-
1888 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
6-
1905 : प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का जन्म हुआ था।
7-
1914 : विश्व के पांच देशों ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
8-
1960 : अमेरिकी मुक्केबाज मोहम्मद अली ने रोम ओलंपिक में 175 पाउंड कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।
9-
1972 : म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फलस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी थी।
10-
1986 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का निधन हुआ था।
11-
1986 : भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिंदी साहित्यकार अंबिका प्रसाद दिव्य का निधन हुआ था।
12-
1991 : दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था।
13-
1995 : हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ था।
14-
1997 : मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का निधन कोलकाता में हुआ था।
15-
2002 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बच गए थे।
16-
2005 : मंडला एयरलाइंस का एक विमान इंडोनेशिया में आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा 39 लोगों की मौत हो गई थी।
17-
2008 : रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की थी।
18-
2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कंपनियों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया था।
19-
2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक क्लियर करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया था।
20-
2014 : डब्ल्यूएचओ ने गिनी, साइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से 1900 लोगों की मौत का दावा किया था।
21-
2019 : हैदराबाद में इररामट्टी मंगम्मा 74 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज मां बनी थीं।
देश-दुनिया का 5 सितंबर का इतिहास
05-Sep-2025