नौगावां सादात में चोरों का आतंक बंद पड़े मकानों से लाखों की चोरी 

जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चारों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। इस बाबत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव नौगावां तगा में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित शमशाद ने बताया कि वह पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। करीब एक हफ्ते पहले ही वह अपने परिवार को लेकर पंजाब गया था। पांच अक्टूबर की सुबह को पीड़ित शमशाद के पड़ोस में रहने वाले भतीजे ने फोन पर बताया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है। जब भतीजे ने अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। उसने तुरंत ही शमशाद को इसकी जानकारी दी। 

सूचना पाकर 5 अक्टूबर की रात तक वह घर आ गया और घर आकर देखा तो घर में शादी के लिए रखा 14 तौले सोना,1 किलो चांदी और दो लाख रुपए नकद चोरी हो चुके थे। इसके अलावा शादी के लिए नये कपडेÞ आदि सब गायब मिले। घर मे संदूक और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। बताया जा रहा है कि मकान में रहने वाला परिवार काम के सिलसिले में चंडीगढ़ में रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों की तस्वीर मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें संदिग्ध चोरों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा लगभग 20 दिन पहले पीड़ित शमशाद का भतीजा असलम जो कि पड़ोस मे ही रहता है उसके घर में भी चोरों ने कुमल लगाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया था, जिसका भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, ग्रामीणों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
बाइट - शमशाद पीड़ित ग्रामीण