जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी पहचान रखने वाले किक्रेटर अमित मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए है। उनकी पत्नी गरिमा तिवारी ने उन पर प्रताड़ना, मारपीट और धोखे के गंभीर लगाए गए है। 35 वर्षीय मॉडल गरिमा तिवारी ने अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में शिकायत दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनके पति और ससुराल वालों द्वारा उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। शिकायत में अमित मिश्रा के अलावा उनकी मां बीना मिश्रा, पिता शशिकांत मिश्रा, भाई अमर मिश्रा, भाभी रीतु मिश्रा और बहन स्वाति मिश्रा को भी सह-आरोपी बनाया गया है।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी एक-दूसरे से पहचान
गरिमा तिवारी ने बताया कि उनकी और अमित मिश्रा की पहचान इंस्टाग्राम पर 2019 में हुई थी। लगभग तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 26 अप्रैल 2021 को कानपुर क्लब में शादी की। उनका आरोप है कि शादी के तुरंत बाद उनके पति और ससुराल वालों ने उनके परिवार पर एक होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये दहेज देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उनके परिवार ने विदाई के समय 2.5 लाख रुपये की व्यवस्था की लेकिन अधिक पैसे की मांग जारी रही। गरिमा तिवारी का यह भी आरोप है कि अमित मिश्रा शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे, गाली-गलौज करते थे और कभी-कभी उन्हें कई दिनों तक बिना खाना दिए रखते थे। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर उनकी मॉडलिंग से कमाई गई रकम भी अपने पास रख लेते थे और अक्सर उन्हें तलाक की धमकी देते थे। शादी के एक साल बाद अमित के कई युवतियों से इंस्टाग्राम चैटिंग के भी स्क्रीनशॉट मिले है।
मिश्रा के खिलाफ तीसरी बार दर्ज की गई है शिकायत
गरिमाा तिवारी द्वारा तीसरी बार किक्रेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पहली बार 21 अप्रैल 2025 को उन्होंने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। 23 अप्रैल 2025 को उन्होंने मेंटेनेंस याचिका दाखिल कर 50,000 रुपये मासिक भत्ता और 1 करोड़ रुपये मुआवजा की मांग की थी। अधिकारियों के अनुसार, अदालत जल्द ही इस मामले की प्रारंभिक सुनवाई करेगी वहीं अब एक बार फिर से शिकायत दर्ज कराई गई है।





