नयी दिल्ली, एजेंसी। आईपीएल 2027 नीलामी के लिये 17 देशों के 281 विदेशी क्रिकेटरों के नाम आये हैं जिनमें से आस्ट्रेलिया के 53 और दक्षिण अफ्रीका के 40 खिलाड़ी हैं । बीसीसीआई ने बुधवार को बताया कि वेस्टइंडीज के 36 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है । उसके बाद न्यूजीलैंड (25), अफगानिस्तान (23) , श्रीलंका (21), इंग्लैंड (16) और बांग्लादेश (12 ) के खिलाड़ी हैं । आयरलैंड के सात और जिम्बाब्वे के छह खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है । एसोसिएट देशों में अमेरिका के 13 , यूएई और नेपाल के दस दस , नीदरलैंड के तीन , कनाडा , जापान और स्कॉटलैंड के दो दो खिलाड़ियों के नाम दर्ज हुए हैं । 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ियों के अलावा भारत के 939 खिलाड़ियों समेत कुल 1220 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी । टीमों ने नीलामी से पहले 184 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है या चुना है जिससे 25 विदेशी समेत कुल 66 स्लॉट ही उपलब्ध हैं । नीलामी की अंतिम सूची चार दिसंबर को जारी होगी । नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी ।
आईपीएल 2027 की नीलामी में आस्ट्रेलिया के 53, दक्षिण अफ्रीका के 40 खिलाड़ी
25-Nov-2026





