नोएडा के सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्म दिन सेक्टर-9 स्थित झुग्गी-झोपड़ी के गरीब बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और बच्चों में बांटा। सभी बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबड़ भी दी गई। 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जिन्हें हर वर्ग और हर युवा पसंद करता है। प्रदेश की जनता चाहती है कि अखिलेश यादव 2027 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें जिससे प्रदेश का रुका हुआ विकास दोबारा शुरू हो सके। उन्होंने उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि अखिलेश यादव से जनता को बहुत उम्मीद है।

मुख्यमंत्री रहते उन्होंने नोएडा समेत पूरे उत्तरप्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। नोएडा में मेट्रो, सेक्टर-33 में शिल्प हाट, सेक्टर-34 में नारी निकेतन, सेक्टर-18 से मामूरा तक एलिवेटेड रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, होशियारपुर गांव में बालिका इंटर कॉलेज, सर्फाबाद में मिनी स्टेडियम, सेक्टर-21 ए में क्रिकेट स्टेडियम, अंडर पास सहित तमाम विकास कार्य कराए। हम सभी उनके जन्मदिन पर ईश्वर से कामना करते हैं कि वह दीघार्यु हों एवं स्वस्थ रहें। साथ ही 2027 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। कार्यक्रम में तनवीर अहमद, मोहम्मद तस्लीम , सुल्तान अंसारी, शालिनी खारी, नेहा पाण्डेय, हरपाल सिंह, गुड्डू चौधरी, विमला देवी, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।





