जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर लिखा कि ‘‘नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ पावन नगरी काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री के ‘जनसेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। आज से 75 वर्ष पूर्व वडनगर की धरती से शुरू हुई एक सामान्य परिवार के बालक की यात्रा आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री तक पहुंच चुकी है।
प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में अपने तप, त्याग, परिश्रम और साधना से 145 करोड़ भारत वासियों को सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ का दर्शन कराया है। आप सभी के प्रति मेरी मंगलमय शुभकामनाएं।






