इन मैसेज के साथ भेजें होली की शुभकामनाएं, रिश्तेदार और दोस्त हो जाएंगे खुश

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: रंगों का त्यौहार होली में मात्र एक दिन शेष रह गया है। कल यानी 4 मार्च को रंगों का त्यौहार होली मनाई जाएगी। होली पर एक- दूसरे को गुलाल या रंग लगाकर सभी गिले- शिकवे दूर कर लिए जाते हैं लेकिन जो लोग एक- दूसरे से दूर रहते हैं तो वह कॉल या मैसेज के माध्यम से एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली पर एक दूसरे को भेजने के लिए आकर्षक संदेश की जरुरत होती है तो आज हम आपको कुछ ऐसे मैसेज बताएंगे जिसे भेजकर आप होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

होली की हार्दिक शुभकामना मैसेज
1. बसंत ऋतु की बहार, उड़ा है गुलाल। आपको मुबारक हो होली का सुनहरा त्यौहार।
2. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार, मुबारक हो आपको होली का त्यौहार। हैप्पी होली!
3. गुझिया की मिठास, रंगों की बरसात, खुशियां लेकर आया होली का त्यौहार।


4. चंदन की खुशबू, अपनों का प्यार, आपको मुबारक हो रंगों का त्योहार।
5. मथुरा की खुशबू, कान्हा का प्यार, होली मुबारक आपको मेरे यार। हैप्पी होली!

आप इस तरह के मैसेज भेजकर होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।