दिल्ली- एनसीआर में यहां हो रही है होली की जबरदस्त पार्टी, जानिए पूरी डिटेल्स 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: रंगों के त्यौहार होली को आने में कुछ ही दिन रह गए है ऐसे में हर कोई अपनी होली को स्पेशल बनाने की तैयारी कर रहा है। अगर आप भी होली सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे है तो हम आपको दिल्ली-एनसीआर की कुछ ऐसी जगह बताएंगे जहां होली पर जबरदस्त पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इन पार्टियों में आपको रेन डांस, डीजे बीट्स के साथ जमकर होली खेलने का अवसर मिलेगा। बस अपनी टिकट बुक कराइए और पहुंच जाइए अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ होली पार्टी पर। 

दिल्ली में यहां होगी पार्टी
दिल्ली में कॉन्सिटिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 4 मार्च को जबरदस्त होली पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी का नाम होलीवुड रखा गया है। यहां टिकट की कीमत 499 रुपये से शुरू है। पार्टी सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरु हो जाएगी। इसके अलावा दिल्ली का दिल कहलाए जाने वाले कनॉट प्लेस में भी 4 मार्च को होली पार्टी होगी। पार्टी का नाम एक्वा होली है रखा गया है। यहां टिकट की कीमत 2000 से शुरू है। यहां पर एंट्री की टाइमिंग दोपहर 12 बजे से शुरू है। साथ ही दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में फूलों की होली नामक पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा होली गार्डन-4 नामक पार्टी का भी आयोजन किया 

नोएडा में यहां होगी होली पार्टीे
नोएडा में सेक्टर-128 स्थित PUBG फार्म हाउस में होली पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर- 62 में इंटरनेशनल एक्सो सेंटर, गौर सिटी स्टेडियम, डाउन टू डस्क कैफे आदि में होली पार्टी का आयोजन किया जाएगा। यहां आपको लाइव डीजे, ढोल, और रेन डांस आदि का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

गुरुग्राम में यहां होगा आयोजन
गुरुग्राम में सेक्टर-58 के अर्बन अखाड़ा में पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लोहागढ़ फार्म, द लीला एबियंस में रंग बरसे, 21 शॉट्स सहित आदि में भी पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

Bookmyshow और डिस्ट्रिकट बाय जोमैटो से कर सकते है टिकट बुक
दिल्ली- एनसीआर में होली पार्टी में टिकट बुक के लिए Bookmyshow और डिस्ट्रिकट बाय जोमैटो का प्रयोग कर सकते है। यहां लॉग इन करने के बाद टिकट बुक कर सकते है।