जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। संसद के बजट सत्र में चल रहे अनवरत हंगामे के बीच संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कांग्रेस सांसदों पर जो आरोप लगाए उससे सभी अचंभित हैं। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू का आरोप है कि 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चेंबर में घुसे और उन्होंने स्पीकर को जमकर गालियां दीं। उन्होंने कहा कि बड़े ही अफसोस की बात है कि उस दौरान प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया।

बता दें कि संसद परिसर में किरेन रिजिजू पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि स्पीकर साहब बहुत ही आहत हैं। मैंने उनसे बात की है। स्पीकर साहब के फैसले को कांग्रेस नेताओं ने नहीं माना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें सदन में बोलने के लिए किसी की अनुमति नहीं चाहिए। वो अपनी मर्जी से बोलेंगे।
किरेन रिजिजू का आरोप है कि स्पीकर के चेंबर में 20 से 25 कांग्रेस जब घुसे तो मैं भी वहां पहुंचा। उन्होंने स्पीकर के साथ जो गाली-गलौज किया, मैं आपको बता तक नहीं सकता। स्पीकर बहुत ही नरम स्वभाव के व्यक्ति हैं अन्यथा कोई और कठोर कदम उठाया जा सकता था। यह कोई तरीका नहीं होता।





