यूपी के 69 जिलों में बारिश का अलर्ट, 24 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गुरुवार को नौतपा का का चौथा दिन है। सुबह से ही प्रदेशभर में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को 69 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 24 जिलों में ओले भी गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो 31 मई तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश जारी रह सकती्र है।


बता दें कि प्रदेशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप है। मौसम विभाग ने यूपी के 11 जिलों में हीटवेव की संभावना जताई है। गुरुवार की बात करें तो बांदा 47.8 डिग्री सेंटीग्रेड के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। 
बता दें कि इन दिनों नौतपा चल रहा है। भारत के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेड के पार है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू का खतरा और भी बढ़ गया है। हीटवेव की चपेट में आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्ककरना चाहिए। अन्यथा यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। नौपता बच्चों, बुजुर्गों और आउटडोर काम करने वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है।