बिजनौर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, कंभोर गांव में आयोजित की गई रात्रि चौपाल

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
बिजनौर। बिजनौर के ग्राम कंभोर में रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक सूची मौसम चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क और अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।

एक ग्रामीण ने पेयजल योजना की टंकी से गंदे पानी और कम प्रेशर की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान आसपास के गांवों के प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।