जनप्रवाद ब्यूरोे, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। दुनिया भर से लोग पीएम मोदी को फॉलो करते है। पीएम मोदी के नाम अब एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स है। उसके बाद इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के 15 मिलियन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को एक माइलस्टोन के रुप में देखा जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स के दोगुने से भी ज्यादा है मोदी के फॉलोअर्स
पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स है वहीं डोनासल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स है। हिसाब लगाया जाए तो पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोर्स के बीच करीब 57 मिलियन फॉलोअर्स का अंतर है। इसके अलावा अन्य नेताओं से भी पीएम मोदी के फॉलोअर्स कहीं ज्यादा है।

भारतीय नेताओं में भी पीएम के आसपास नहीं कोई
भारत के भीतर भी पीएम मोदी की डिजिटल पहुंच अन्य नेताओं की तुलना में कहीं अधिक है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उनके पीछे हैं। यह अंतर घरेलू राजनीति में भी प्रधानमंत्री के दबदबे को दर्शाता है। यह मील का पत्थर नेताओं द्वारा नागरिकों से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम जैसे विजुअल और इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है। पीएम मोदी के लिए सोशल मीडिया जनसंपर्क, शासन के संदेशों और जनता के साथ जुड़ाव का एक प्रमुख साधन रहा है।





