PM Modi के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले नेता बने PM Modi 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की वैश्विक लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। इंस्टाग्राम के बाद यूट्यूब पर भी पीएम मोदी सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले नेता बन गए हैं। पीएम मोदी के यूट्यूब पर 30 मिलियन यानी कि 3 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। पीएम मोदी के पास यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 7 गुना से भी ज्यादा है। ये आंकड़ा वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की डिजिटल पहुंच और जुड़ाव के व्यापक दायरे को दिखाता है। भारत में भी कोई भी नेता इस मामले में पीएम मोदी के आस-पास भी नहीं है। सब्सक्राइबर्स के मामले में, प्रधानमंत्री मोदी के पास राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर मौजूद हैं।

दूसरे नंबर पर कौन है?
पीएम मोदी पहले से ही यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले नेता बने हुए थे। हालांकि, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे होने के बाद वैश्विक नेता के तौर पर उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है। पीएम मोदी ने यूट्यूब पर वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। अगर रैंकिंग की बात करें तो पीएम मोदी के बाद यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के मामले में दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं जिनके पास करीब 6.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।

इंस्टाग्राम पर भी हैं 10 मिलियन फॉलोअर्स 
इंस्टाग्राम में फॉलोअर्स के मामले में भी पीएम मोदी सबसे आगे हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उसके बाद इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के 15 मिलियन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को एक माइलस्टोन के रूप में देखा जा रहा है।