इफ्तार पार्टी के दौरान मिठाई के लिए जमकर चले लात- घूसें, वीडियो वायरल 

जनप्रवाद ब्यूरो, मेरठ: सोशल मीडिया पर इन दिनों इफ्तार पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इफ्तार पार्टी के दौरान लोग मिठाई के लिए एक दूसरे से लड़ते- झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मिठाई के लिए लोग एक- दूसरे को लात- घूसों से पीट रहे हैं। वीडियो मेरठ स्थित एक मस्जिद का बताया जा रहा है। वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग अपना अलग- अलग रिएक्शन दे रहे है।

रमजान का पाक महीना शुरु हो गया है। इस्लाम को मानने वाले लोग रोजे रख रहे है। रोजे को शाम को इफ्तार के दौरान खोला जाता है। मेरठ की एक मस्जिद में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई लेकिन इस दौरान मिठाई खत्म हो गई। इसके बाद मिठाई के लिए महासंग्राम छिड़ गया। लोग एक दूसरे को चप्पल- जूते, लात- घूसे से पीटने लगा। इस लड़ाई- झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कैसे शुरू हुआ विवाद?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह की नमाज के बाद जब कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर मिठाई बांटी जा रही थी। उसी दौरान मिठाई खत्म हो गई जिसको लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। पहले यह विवाद बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि एक नमाजी को पकड़कर जमीन पर गिराया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान बेल्ट से भी पिटाई किए जाने की बात सामने आई है।

यूजर्स बोले, मिठाई की जंग तो सदियों से है
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है> ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा...फिर भी यह बैटल ऑफ बागपत का मुकाबला नहीं कर सकता। एक और यूजर ने लिखा...मिठाई के लिए जंग तो सदियों से चली आ रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मिठाई की जंग चाट वाली जंग का मुकाबला नहीं कर सकती।