पाकिस्तान का घमंड चकनाचूर, नहीं काम आई नक़वी की नौटंकी

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। टीम इंडिया ने फिर से वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के अरमानों का गला घोंट दिया। टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया कि मैदान पर जवाब कैसे दिया जाता है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने हर विभाग में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। लेकिन, ये हार केवल पाकिस्तान के लिए एक की हार तक सीमित नहीं, अपितु इस जीत से भारत ने पाकिस्तान की तमाम रणनीतियों पर भी पानी फेर दिया।
गौरतलब है कि इस मैच से पहले माहौल पूरी तरह से उलट था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ और गृहमंत्री मोहसिन नकवी की ओर से इस मैच का बायकॉट किया गया था। पाकिस्तानी सरकार ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बांग्लादेश को मोहरा बनाया और बीसीसीआई को बदनाम करने की नापाक साजिश रची थी।


दो सप्ताह पहले तक पाकिस्तान की नौटंकी जारी थी। हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने पलटी मारी और मैच खेलने के लिए हामी भर दी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने उस्मान तारिक की मिस्ट्री स्पिन को लेकर भी बड़ा हाइप बनाया। कप्तान आगा ने उन्हें टीम का ट्रंप कार्ड बताया था, लेकिन मैदान पर कहानी अलग ही निकली। नकवी ने अपनी नौटंकी के जरिए इस मैच को सियासी संग्राम बना दिया था। कई देशों को साधने की कोशिश की, लेकिन नकवी को इसमें कोई कामयाबी नहीं मिली। आखिकार मैदान पर जब पाकिस्तान भारत के सामने आया तो हर बार की तरह एक बार फिर उसे धूल चाटने पर मजबूर होना पड़ा। 


सूर्य की कप्तानी, भारत की समझदारी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने मैच को शांत मन से संभाला। शुरुआती झटके के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं की। भारतीय टीम खतरनाक शॉट्स से अपना बचाव करते रहे। यही वजह रही कि टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। 
पूर्व में उस्मान तारिक को लेकर काफी चर्चाएं थी, लेकिन उनका प्रभाव बिल्कुल भी दिखाई नहीं दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ही संभलकर खेला और कोई बड़ा मौका नहीं दिया। उनकी मिस्ट्री गेंदबाजी भारत के खिलाफ बेअसर साबित हुई। 


मैच से पहले जिस तरह से उनके दर्शकों में जोश था, धीरे-धीरे वह पूरी तरह से ठंका हो गया। मैच में न तो पाकिस्तान के बायकॉट की चर्चा काम आई और न ही मिस्ट्री स्पिन का दांव। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया कि दबाव में खेलने का अनुभव समझ ही असली पॉवर होता है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान के लिए यह हार कई तरह के प्रश्न छोड़ गई है।