देश-दुनिया का 28 अगस्त का इतिहास
इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1916 में प्रथम विश्वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की थी। देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया था।
2-
1667 : आमेर के राजा तथा मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का निधन हुआ था।
3-
1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमेरिकन का पहला संस्करण छापा गया था।
4-
1896 : देश के प्रसिद्ध उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्म हुआ था।
5-
1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन किया गया था।
6-
1913 : भोपाल रियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म हुआ था।
7-
1916 : प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
8-
1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ था।
9-
1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की जान चली गई थी।
10-
1952 : भारत के 44 वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म हुआ था।
11-
1956 : इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज पर कब्जा किया था।
12-
1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल संसद से पारित किया गया था।
13-
1986 : भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं।
14-
1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया था।
15-
1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
16-
1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया था।
17-
1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
18-
2008 : बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनने वाले पहले अफ्रीकी-अमरीकी बने थे।
19-
2008 : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था।
20-
2017 : भारत की पीवी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था।
21-
2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।