देश-दुनिया का 26 सितंबर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्म आज के दिन 1820 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 26 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1629 : स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
2-
1786 : ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
3-
1820 : प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ था।
4-
1919 : रोटरी क्लब आफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई थी।
5-
1923 : भारतीय हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ था।
6-
1932 : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था।
7-
1944 : सोवियत संघ की सेना ने एस्टोनिया पर कब्जा किया था।
8-
1953 : अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
9-
1954 : जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की जान चली गई थी।
10-
1960 : अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई बहस को पहली बार सात करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा था।
11-
1973 : सुपरसोनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया था।
12-
1977 : भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता उदय शंकर का निधन हुआ था।
13-
1985 : ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये थे।
14-
1989 : हिन्दी फिल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमंत कुमार का निधन हुआ था।
15-
1996 : अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 पृथ्वी पर वापस लौटा था।
16-
1998 : सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
17-
2004 : अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का फैसला लिया था।
18-
2007 : वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मौत हो गई थी।
19-
2009 : फिलीपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया और थाईलैंड में कैटसाना तूफान से 700 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2014 : मेक्सिको के इगुआला में 43 छात्रों का सामूहिक अपहरण हुआ था।
21-
2018 : सुप्रीम कोर्ट ने 12 अंकों वाले आधार नंबर की वैधता को कायम रखा था। साथ ही यह भी कहा कि बैंक अकाउंट्स, सेलफोन कनेक्शन और स्कूल एडमिशन के लिए इसे अनिवार्य नहीं किया जा सकता है।