इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 14 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म आज के दिन 1946 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1634 : रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
2-
1658 : ड्यून्स की लड़ाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया था।
3-
1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया था। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
4-
1905 : देश की प्रसिद्ध संगीत साधिका हीराबाई बारोदकर का जन्म हुआ था।
5-
1907 : नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया था।
6-
1920 : प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का निधन हुआ था।
7-
1922 : फिल्म मुगल-ए-आजम के निर्देशक के. आसिफ का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था।
8-
1934 : ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मुसोलिनी की मुलाकात हुई थी।
9-
1928 : अर्जेंटीना के प्रसिद्ध क्रांतिकारी चेग्वेरा का जन्म हुआ था। उन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।
10-
1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में करीब एक महीने तक हमले करने के बाद जर्मन सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया था।
11-
1945 : वायसराय लॉर्ड वेवेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे उन्हें रिहा कर दिया गया था।
12-
1946 : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म हुआ था।
13-
1955 : टॉक शो से लेकर फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री किरण खेर का जन्म हुआ था।
14-
1967 : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला का जन्म हुआ था।
15-
1968 : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक और अध्यक्ष राज ठाकरे का जन्म हुआ था।
16-
1969 : जर्मनी की टेनिस स्टार स्टैफी ग्राफ का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम जीते।
17-
2007 : चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षी नुमा विशाल डायनासोर के जीवाश्म मिले थे।
18-
2008 : नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल खाली किया था।
19-
2012 : विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की जान चली गई और 16 अन्य घायल हो गए थे।
20-
2010 : काल्पनिक और गैर कथा के भारतीय लेखक मनोहर मालगोंकर का निधन हुआ था।
21-
2011 : देश के प्रसिद्ध रुद्रवीणा वादक असद अली खां का निधन हुआ था।
देश-दुनिया का 14 जून का इतिहास
14-Jun-2025