देश-दुनिया का 10 सितंबर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 10 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 2020 में फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 10 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1846 : आविष्कारक एलायस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया था।
2-
1872 : प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कुमार रणजीत सिंह का जन्म हुआ था।
3-
1887 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ था।
4-
1890 : हिंदी के आधुनिक गद्य कारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म  हुआ था।
5-
1892 : प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म हुआ था।
6-
1915 : प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ था।
7-
1923 : बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ था।
8-
1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
9-
1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी थी।
10-
1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की थी।
11-
1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण कर लाहौर ले जाया गया था। बाद में यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए थे।
12-
1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत हुआ था। 
13-
1926 : जर्मनी ने ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली थी।
14-
2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
15-
2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया था।
16-
2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की थी।
17-
2009 : जेट एयरवेज प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए थे।
18-
2015 : पूर्वोत्तर जापान में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 हजार लोग बेघर हुए थे।
19-
2016 : रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता था।
20-
2020 : फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे।
21-
2020 : वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।