इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 09 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1653 में मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल बनकर पूरा हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 09 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1502 : क्रिस्टोफर कोलंबस ने स्पेन से अपने चौथे और आखिरी सफर की शुरुआत की थी। इस यात्रा के दौरान कोलंबस ने निकारागुआ, जमैका, क्यूबा जैसी जगहों की खोज की थी।
2-
1540 : कई सालों तक मुगल शासक अकबर से संघर्ष करने वाले मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।
3-
1653 : विश्व विख्यात इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ था।
4-
1689 : अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की थी।
5-
1866 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, महान नेता और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ था।
6-
1874 : बंबई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार चलाई गई थी।
7-
1998 : प्रसिद्ध गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ था।
8-
1946 : डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
9-
1947 : वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था लेकिन बैंक ने उसे 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया था।
10-
1950 : प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन हुआ था।
11-
1955 : पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया था।
12-
1960 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी थी।
13-
1986 : माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति तेनजिंग नोर्गे का निधन हुआ था।
14-
1993 : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की जान चली गई थी।
15-
1995 : हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ का निधन हुआ था।
16-
2000 : जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्जे के लिए लिट्टे के साथ संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए थे।
17-
2004 : चेचन्या के राष्ट्रपति अखमद कादिरोव का निधन एक बम विस्फोट में हुआ था।
18-
2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान को 8 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर दिया था।
19-
2009 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा था।
20-
2010 : भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया था।
21-
2012 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया था।