देश-दुनिया का 09 अक्टूबर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 09 अक्टूबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2012 में पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायती मलाला यूसुफजई पर तालिबान ने हमला किया था। बंदूकधारियों ने मलाला के सिर में गोली मारी थी, लेकिन वे इस हमले में बच गई थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 09 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1826 : हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ था।
2-
1855 : अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया था।
3-
1865 : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में तेल के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई थी।
4-
1877 : ओडिशा के सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपाबंधु दास का जन्म हुआ था।
5-
1949 : भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन किया गया था। ब्रिटिश हुक्मरान ने ‘इंडियन टेरिटोरियल एक्ट’ के तहत इसके गठन का रास्ता साफ किया था, लेकिन आजादी के बाद भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी ने औपचारिक तौर पर इसकी स्थापना की थी।
6-
1945 : प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ था।
7-
1963 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सैफुद्दीन किचलू का निधन हुआ था। उन्हें अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए लेनिन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
8-
1970 : मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन किया गया था।
9-
1976 : मुंबई और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।
10-
1990 : देश में निर्मित पहला तेल टैंकर ‘मोतीलाल नेहरू’ भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया था। इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था।
11-
1991 : सूमो पहलवानी के 1500 वर्ष के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर लंदन में इसका आयोजन किया गया था। 
12-
1997 : इटली के लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
13-
1998 : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश का सर्वोच्च कानून बनाया था।
14-
2004 : अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया था। चुनाव में हामिद करजई विजयी हुए थे। 
15-
2006 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का निधन हुआ था।
16-
2006 : समता पार्टी की प्रमुख जया जेटली पर इजराइली कंपनी से करोड़ों के डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट में रिश्वत लेने का आरोप लगा था।
17-
2009 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर आॅब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट का प्रक्षेपण किया था। 
18-
2012 : तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मुखर वक्ता मलाला यूसुफजई को सिर में गोली मारी थी। 
19-
2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की  जान चली गई और 350 अन्य घायल हो गए थे।
20-
2015 : भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन  हुआ था।