इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 04 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। दुनिया का सबसे बड़ा, वाष्प इंजन चालित यात्री जहाज टाइटैनिक, इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ और कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा। समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीर इसके डूबने के 73 वर्ष बाद आज के दिन 1985 में सामने आई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 04 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1609 : हेनरी हडसन मैनहट्टन द्वीप की खोज करने वाले पहले यूरोपीय नाविक बने थे।
2-
1665 : मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंदर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
3-
1781 : स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गई थी।
4-
1825 : देश के जाने-माने राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ था।
5-
1888 : महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की थी।
6-
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया था।
7-
1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था।
8-
1952 : हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक ऋषि कपूर का जन्म हुआ था।
9-
1962 : भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी किरण मोरे का जन्म हुआ था।
10-
1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त हो गया था जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
11-
1971 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी लांस क्लूजनर का जन्म हुआ था।
12-
1985 : 73 वर्ष पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटैनिक की तस्वीर सामने आई थीं।
13-
1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में मोनिका लेविंस्की के साथ संबंध कायम करने की गलती को स्वीकार किया था।
14-
1998 : लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर गूगल को कंपनी के रूप में रजिस्टर किया और इसके लिए एक बैंक खाता खोला था।
15-
1999 : ईस्ट तिमोर में संपन्न जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत दिया था।
16-
2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंकाई सेना तथा मुक्ति चीतों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गए थे।
17-
2005 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को गिरफ्तार किया गया था।
18-
2006 : ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का समुद्री मछली के काटने से निधन हुआ था।
19-
2008 : केंद्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के संबंध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
20-
2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी किताब पर गुजरात में लगा प्रतिबंध हटाया था।
21-
2020 : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के तीन सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में छह दिनों के अंतराल में ‘इनरलाइन’ क्षेत्र में तीन चोटियों का आरोहण कर उपलब्धि हासिल की थी।
देश-दुनिया का 04 सितंबर का इतिहास
04-Sep-2025