जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। आज पूरे देश के साथ-साथ नेहरू स्टेडियम बिजनौर में भी 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौरद मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कपिल देव मौजूद रहे। वहीं सदर विधायक सूची चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी राज्य महिला आयोग के सदस्य संगीता अग्रवाल बिजनौर जिलाधिकारी जसप्रीत कौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी इस योग दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम किया। प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।






