370 पर पीएम मोदी ने कही अहम बात, विकसित भारत बनाने में हर नागरिक दे योगदान

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
दिल्ली। पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर आर्टिकल 370 और 35(ए) पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पीएम मोदी ने लिखा कि सात साल पहले, आज ही के दिन, आर्टिकल 370 और 35(ए) इतिहास बन गए, जिसने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सफर में एक अहम नया चैप्टर जोड़ा। तब से, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की जिंदगी में बड़े बदलाव आए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है, शिक्षा, हेल्थकेयर, एंटरप्रेन्योरशिप और स्पोर्ट्स जैसे एरिया में मौके बढ़े हैं। चाहे महिलाएं हों या पिछड़े समुदाय, जिन्हें दशकों से उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से दूर रखा गया था, उन्हें भारत के संविधान के पूरी तरह लागू होने की वजह से मजबूती मिली है। 


पीएम मोदी ने लिखा, ‘‘इस साल 5 अगस्त का दिन और भी ज्यादा अहमियत रखता है क्योंकि इसी साल हमारा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। देश की एकता के लिए उनका जिÞंदगी भर का कमिटमेंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने दशकों पहले जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से पूरा हुआ।


पीएम मोदी ने लिखा कि हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की तरक्की के लिए अपना कमिटमेंट फिर से दोहराते हैं और यह पक्का करते हैं कि हर नागरिक को बड़ा सपना देखने, कुछ हासिल करने और एक विकसित भारत बनाने में योगदान देने का मौका मिले।

#अनुच्छेद 370 निरस्तीकरण