जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक 12 साल का लड़का जिसे कुत्ते ने काट लिया था, कुत्ते की तरह भौंकता हुआ दिखाई देता है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चे को चार महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था और उसे सही इलाज नहीं मिला जिसके बाद अब वह रेबीज का शिकार हो गया है। वीडियो में बच्चा कुत्ते की तरह भौंकता हुआ दिखाई देता है और आसपास मौजूद लोग उसे पकड़कर एंबुलेंस में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।
बच्चे की इस वीडियो के बाद एक सवाल लोगों के मन में उठने लगा है कि क्या सच में कुत्ते के काटने के बाद इंसान कुत्तों की तरह बिहेव करने लगता है। डॉक्टरों से भी अक्सर यह सवाल पूछा जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि जब रेबीज का वायरस इंसान के खून में जाता है तो उसे इरिटेशन या यूं कहें कि परेशानी होने लगती है। सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होने लगती है। यह बीमारी मरीज के ब्रेन तक पहुंचने में वक्त नहीं लगाती इसलिए वह अलग तरीके से चिल्लाता या रोता है। इस बीमारी का खतरनाक असर ब्रेन पर होता है जिसके कारण मरीजा के बिहेवियर को कुत्ता से जोड़कर देखा जाता है।

पानी से भी लगने लगता है डर
रेबीज एक बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी है जो आमतौर पर संक्रमित जानवर के काटने से फैलती है। यदि समय पर और पूरा इलाज न किया जाए तो यह बीमारी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। अगर किसी रेबीज संक्रमित कुत्ते ने किसी इंसान को काट लिया है तो कुछ दिनों पर मरीज में जानवरों की तरह लक्षण दिखाई देने लगते हैं। सबसे बड़ा लक्षण होता है कि मरीज को पानी से डर लगने लगता है। इसे हाइड्रोफोबिया कहते हैं। इसमें मरीज पानी से दूर भागने लगता है. कुछ लोग पानी कम या बिल्कुल भी नहीं पीते हैं। पानी देखते ही गुस्सा होने लगता है। पानी को छूने से डरता है। इन सब के अलावा बेवजह गुस्सा, चिड़चिड़ाहट, बुखार और उल्टियां होने लगता है।
कितना खतरनाक होता है रेबीज
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रेबीज एक बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी है जो आमतौर पर संक्रमित जानवर के काटने से फैलती है। यदि समय पर और पूरा इलाज न किया जाए तो यह बीमारी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने के बाद तुरंत घाव को साबुन और पानी से साफ करना चाहिए और जल्द से जल्द एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए।





