रोहतक, एजेंसी। हरियाणा के रोहतक जिले में खरावड़ गांव के पास एक ढाबे पर अज्ञात हमलावरों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात हमलावर कार से ढाबे पर पहुंचे और खाना खा रहे चार लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हरियाणा के रोहतक में ढाबे पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या
26-Nov-2026





