जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। मंगलवार तड़के करीब 3:35 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 112-113 के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार गोला बस सर्विस की वोल्वो बस और एक ट्रेलर आपस में टकरा गए। बस में करीब 65 यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ महावन, थाना प्रभारी राया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बता दें कि सुबह का समय बहुत ही खतरनाक होता है। ऐसे में ज्यादातर चालकों को झपकी आती है। जरा सी चूक कई परिवारों को उजाड़ देती है। इस सड़क हादसे में मृतकों की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।





