जन प्रवाद, ब्यूरो।
गौतमबुद्ध नगर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस के मुख्य द्वार पर लगे तालों एवं सील की जांच की गई जो सही पाई गई। परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। सभी कैमरे क्रियाशील पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के दृष्टिगत वेयर हाउस की निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।






