शादी के बंधन में बंध गए विजय- रश्मिका, तेलुगू रीति-रिवाजों से हुई शादी

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फाइनली 26 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। रश्मिका और विजय दोनों ने सोशल मीडिया 
पर शादी की फोटोज भी शेयर की। शादी के दौरान रश्मिका ने लाल रंग की गोल्डन रंग के बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। इसके अलावा विजय ने पर्ल रंग की धोती पहनी। फोटो में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। पोस्ट पर दोनों ने एक दूसरे के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।

रश्मिका ने लिखा कि हैलो मेरे प्यारे लोग। इंट्रोड्यूस कर रही हूं आपको मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से। इसके बाद रश्मिका ने लिखा आपकी वाइफ कहलाना मेरे लिए एक फुल टाइम पार्टी है। यह आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या है। वह जिसने मुझे बताया कि शांति क्या है। वह जिसने मुझे बताया कि हर दिन सपने देखना ओके है वहीं विजय ने भी एक प्यारा सा कैप्शन रश्मिका को डेडिकेट करते हुए लिखा।

उदयपुर में हुई दोनों की शादी
रश्मिका और विजय ने उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। कपल ने तेलुगू रीति- रिवाज से शादी की है। दोंनों की शादी की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है।  इसके अलावा शादी के दौरान कार्यक्रमों की औपचारिकताओं की बजाय रिलैक्सड और पार्टी जैसा माहौल देखने को मिला। 

'विरोश' का व्यक्तिगत स्पर्श
इस पूरी शादी में सबसे खास रहा VIROSH नाम का आधिकारिक उपयोग। नैपकिन पर कढ़ाई किए गए इस नाम ने प्रशंसकों के प्रति उनके प्यार को दर्शाया। कपल ने शादी से एक दिन पहले ही मैचिंग नोट्स के जरिए अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कहा था, 'आपने हमें प्यार से जो नाम (विरोश) दिया, हम अपनी शादी को वही नाम देना चाहते हैं।' यह पूरा भव्य आयोजन उदयपुर के आलीशान ITC मेमेंटोस (एकाया) में हुआ जो अपने शानदार लैंडस्केप के लिए जाना जाता है।