नई दिल्ली, जनप्रवाद ब्यूरो: बॉलीवुड स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फाइनली अपने रिश्तें को ऑफिशियल कर शादी की घोषणा कर दी है। रविवार को दोनों ही स्टार्स ने अपने- अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते और शादी की जानकारी दी। इसके बाद दोंनो ही स्टार्स एयरपोर्ट पर अपने कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के साथ नजर आए। कहा जा रहा है कि दोनों अपने वैडिग डेस्टीनेशन उदयपुर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान दोंनो ही स्टार्स काफी खुश दिखाए दिए। विजय देवरकोंडा सफेद शर्ट और काली पैंट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आए। इस दौरान विजय ने अपनी नई हेयरस्टाइल और घुमावदार मूंछों को फ्लॉन्ट किया। उनके साथ उनके भाई आनंद देवरकोंडा, दोस्त और टीम के सदस्य भी थे। इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने स्टाइलिश ग्रे ब्लेजर और ट्राउजर के साथ एक साफ सफेद शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान रश्मिका काफी खुश नजर आईं। उन्हें मुस्कुराते हुए देखा गया।

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीक आए दोनों स्टार्स
जानकारी के मुताबिक 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम के दौरान दोनों स्टार्स की मुलाकात हुई और वहीं से इस प्यार भरे रिश्तें की शुरुआत हुई। इसके बाद डियर कॉमरेड मूवी में एक बार फिर दोंनो को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखा गया। इसके बाद वेकेशन की फोटो में एक ही लोकेशन पर दोंनों की अलग- अलग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फाइनली अब दोनों ने अपने रिश्तें को ऑफिशियल कर दिया है। रविवार को कपल ने एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की घोषणा की कि दोनों शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपनी शादी को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है।

पिछले दिनों वायरल हुई थीं इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें
काफी वक्त से दोनों की शादी को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच पिछले दिनों इन्विटेशन कार्ड की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इनमें 26 फरवरी को दोनों की शादी की तारीख लिखी है। जबकि 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें कई सेलेब्स के शामिल होने की संभावना है। ऐसी खबरें हैं कि 24 फरवरी से शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे हालांकि पोस्ट में शादी की डेट और जगह के संबंध में जानकारी नहीं दी गई।





