ग्लोबल स्टार शकीरा का दिल्ली और मुबंई में कॉन्सर्ट, नोट कर लें कॉन्सर्ट की तारीख

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली : हिप्स डॉन्ट लाइ फेम सिंगर और लैटिन पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा की 19 साल बाद भारत वापसी हो रही है। शकीरा 19 साल बाद भारत में अपना कॉन्सर्ट करने जा रही है। यह कॉन्सर्ट दिल्ली और मुबंई में आयोजित होगा। दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम और मुबंई से महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2007 में शकीरा ने भारत में अपना शो किया था। 

15 अप्रैल को दिल्ली में कॉन्सर्ट होने का है अनुमान
पॉप की ग्लोबल स्टार शकीरा का कॉन्सर्ट दिल्ली में 15 अप्रैल और मुबंई में 10 अप्रैल को अपना कॉन्सर्ट करेगी। टिकट्स की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स डिस्ट्रिक्ट एप, बुक माय शो और पेटीएम इंसाइडर के जरिए की जाएगी जहां फैंस को जनरल एडमिशन, VIP और अर्ली-बर्ड पास जैसे ऑप्शन मिलेंगे। 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से आप टिकट्स बुक कर सकते हैं वहीं जनरल टिकट्स की बुकिंग 1 मार्च से शुरु होगी। टिकट्स की कीमत 4 हजार से शुरु होंगे जो वीआईपी में 25000 तक जा सकते हैं। अगर ऑफलाइन टिकट्स की घोषणा होती है तो वह वैन्यू पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। कॉन्सर्ट का टाइम 6 घंटे रखा गया है। एक समय पर अधिकतम 10 टिकट्स की बुकिंग की जा सकेगी। 

फीडिंग इंडिया गैर-लाभकारी संगठन के द्वारा कराया जा रहा है आयोजन 
पॉप सिंगर शकीरा के कॉन्सर्ट का आयोजन फीडिंग इंडिया गैर-लाभकारी संगठन के द्वारा कराया जा रहा है। यह फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट का तीसरा एडिशन है। 
भारत में शकीरा के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे है। कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए फैंस को स्थल पर दोपहर 3 बजे के बाद एंट्री दी जाएगी।