कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी से की शादी, केरल पुलिस से मांगी सुरक्षा 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली: कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार वह अपने काम या फिल्म को लेकर लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने एक मुस्लिम लड़के फरमान खान से शादी कर ली है। इसके अलावा मोनालिसा ने केरल पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है। मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की है, इसलिए उन्हें सुरक्षा चाहिए। मोनालिसा की वायरल वीडियो के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स कह रहे है कि अगली केरला स्टोरी इस पर ही बनेंगी वहीं कुछ कह रहे है कि मोनालिसा का जबरदस्ती धर्मातंरण किया गया है। मोनालिसा के परिवार की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

महाकुंभ से हुई थी देशभर में मशहूर
मोनालिसा पहली बार तब सुर्खियों में आई थी जब प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में वह माला और फूल बेचते हुए कैमरे में कैद हो गई थी। उसकी नीली आंखें और मासूम चेहरा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मोनालिसा रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई। देशभर के लोग उसके बारे में जानने लगे और मीडिया में भी उसकी चर्चा होने लगी। 

फिल्म डायरेक्टर ने उठाए सवाल
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा है और कहा है कि मामले की जांच होनी चाहिए हालांकि इस पर अभी तक प्रशासन या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

होली के आसपास आई थी महेश्वर
बताया जा रहा है कि होली के आसपास मोनालिसा महेश्वर आई थी। उस दौरान उसने थाने में पासपोर्ट से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की थी लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वह उस समय भी अपने घर नहीं गई और जरूरी काम पूरा करने के बाद वापस लौट गई थी। इसके बाद अब उसकी शादी की तस्वीरें सामने आने से पूरा मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।