ममता को फुटबॉल तो बागी गुट को लिफाफा, चुनाव आयोग ने आवंटित किए चुनाव चिन्ह

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से 18 दिन पहले चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों गुटों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। यही नहीं दोनों को नाम भी अलग-अलग दिए गए हैं। ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है। साथ ही ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ का चिह्न चुनाव आयोग की ओर से दिया गया है। वहीं दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ और ‘लिफाफा’ दिया गया है।


बता दें कि गुरुवार को चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को ‘आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फूल-घास’ वाला मूल चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने से रोक दिया था। अब दोनों गुट उपचुनाव में नई पार्टी नाम और सिंबल से चुनाव लड़ेंगे। नंदीग्राम और रेजीनगर पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हैं और रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी टीएमसी धड़े से मोहम्मद एतेशामुल हक नंदीग्राम और सफीउद्दीन शेख रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पूर्व सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी ने रविवार को नंदीग्राम से संचिता प्रधान-डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया था। छह अक्टूबर को दोनों सीटों से लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। नौ अगस्त को विधायक का ताज किसके सिर सजेगा परिणामों से पता चल जाएगा।