धामपुर पीर बाबा मजार रास्ता विवाद, सपा के पूर्व विधायक ने एसडीएम से की वार्ता

जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। धामपुर में पीर बाबा मजार रास्ता विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई  के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक के नेतृत्व में एसडीम और सीओ से वार्ता कर मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रस्ताव रखा।पिछले कई महीनों से टीचर्स कॉलोनी निवासी और पीर बाबा मजार के बीच रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में आज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक नईमुल हसन के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें प्रशासन द्वारा बीती रात पीर बाबा रास्ते पर बुलडोजर की कार्रवाई का विरोध करते हुए पीर बाबा कमेटी को अपने कागज प्रस्तुत कर शांतिपूर्वक निष्कर्ष निकालने का प्रस्ताव रखा गया। वार्ता के बाद एसडीएम ने पूर्व विधायक और उनके साथ आए लोगों को कागज प्रस्तुत करने का समय देते हुए आगे की कार्रवाई न करने की बात कही।