जनप्रवाद ब्यूरो, गाजियाबाद: सिक्योरिटी गार्ड को छुट्टी ना देना एक बैंक मैनेजर को भारी पड़ गया। गार्ड ने छुट्टी ना मिलने की कारण बैंक मैनेजर के छाती पर गोली मार दी। मैनेजर की हालात नाजुक बनी हुई है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके में मौजूद पंजाब एंड सिंध बैंक से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था। इससे तिलमिलाए गार्ड ने बैंक मैनेजर की छाती में गोली मार दी। बैंक मैनेजर की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद से गार्ड फरार हो गया है। यह घटना गाजियाबाद के की है जहां बैंक मैनेजर को बैंक गार्ड ने ही गोली मारकर घायल कर दिया। घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बैंक में क्या हुआ था?
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर 1:45 बजे बैंक के गार्ड रवींद्र हुड्डा ने बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा को गोली मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बैंक मैनेजर की छाती में गोली लगी थी, जिन्हें बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर की हालत नाजुक बनी हुई है। बैंक के बाहर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि बैंक से अंदर से गार्ड बाहर आया, जिसके हाथ में बंदूक थी. उसके बाद बैंक के अंदर से मैनेजर को लाया गया।
किस बात को लेकर था विवाद?
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि रवींद्र हुड्डा बागपत का रहने वाला है। गार्ड काफी दिनों से मैनेजर अभिषेक शर्मा से छुट्टी मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते रवींद्र हुड्डा ने अभिषेक को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से रवींद्र फरार है जिसकी तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





