जन प्रवाद, ब्यूरो।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसे हुए है। इसी क्रम में वाराणसी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दरअसल, यह रैकेट स्पा सेंटर की आड़ में चलाया जा रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब छापेमारी की तो युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार इन दिनों स्पा सेंटरों हर जनपद, हर शहर में भरमार है। लोग स्पा सेंटर की आड़ में गलत धंधा करने लगते हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस लगातार प्रयासरत है। वाराणसी के राजा तालाब क्षेत्र के कचनार इलाके में पशु अस्पताल के निकट हेवेन नाम से चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर संचालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर के अंदर छोटे-छोटे कमरे बने हुए थे, जिनमें रंगीन लाइटें जगमगा रही थीं। जब पुलिस ने तलाशी ली तो वहां से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। स्पा सेंटर का संचालन किराए के मकान में हो रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि मनोज गुप्ता नामक व्यक्ति के मकान में स्पा सेंटर चल रहा था। उन्होंने अनिल कुमार को अपना मकान किराए पर दिया हुआ था। दो माह पूर्व ही स्पा सेंटर खुला था तभी से वहां युवत और युवतियों की लाइन लगी रहती थी। इस बाबत एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक आसपास के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार युवक-युवतियों से फिलहाल, पूछताछ की जा रही है।





